मोतिहारी | बंजरिया प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को संत जॉर्ज हाईस्कूल में की गयी। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने की। इस दौरान कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें संयोजक अब्बास, उपाध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद, सह सचिव अफजल हुसैन, मीडिया प्रभारी तौसिफ आलम को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी वरीय सदस्य के रूप में डॉ राजेश कुमार गुप्ता, कैसर जमाल, आशा मिश्रा, अवधेश कुमार व अमित पासवान काे मनोनीत किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मौके पर सचिव सरफराज आलम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार मौजूद थे। संचालन एसोसिएशन के प्रभारी अमन कुमार राज ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment