करगहर (रोहतास).थाना क्षेत्र के पूर्वी ठोरसन गांव के समीप मां काली मंदिर परिसर में खेल रही चार बच्चियों को स्कार्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया। अपराधी बच्चियों कोस्कॉर्पियो में बैठा कर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने इनका पीछा कर लिया। इसे देख अपराधीबच्चियों को छोड़कर जान बचाते हुए फरार हो गए। घटना शनिवार शाम पांच बजे की है।
खेल रहीं थी बच्चियां
सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र राम मौके पर पहुंचे गए। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए कुदरा, शिवसागर, अगरेर नोखा सहित कई स्थानों को उजले रंग के स्कॉर्पियो सवार संदिग्धों की जांच करने के लिए सूचना दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठोरसन गांव निवासी सुरेश सिंह की 7 वर्षीया पुत्री लवली कुमारी, संतोष बैठा की 6 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी तथा कृष्णा प्रजापति कि 9 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी, 7 वर्षीया सलोनी कुमारी गांव के पूर्व दिशा में स्थित मां काली मंदिर परिसर में खेल रही थी।
स्कॉर्पियो से आए थे अपराधी
एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो से आएअपराधियों ने गाड़ी रोककर बच्चियों से कुछ पूछने के लिए उन्हें पास बुलाया। जब चारों बच्चियां स्कॉर्पियो के नजदीक पहुंची तो उस पर सवार अपराधियों ने चारों को जबरन उठाकर स्कॉर्पियो में डाल दिया तथा वहां से लेकर भागने लगे। भागने के क्रम में है स्कॉर्पियो समरडीहा गांव के समीप पहुंची। उक्त गांव में अपहरण हुई एक बच्ची का ननिहाल था। जहां उसने कुछ लोगों को पहचान कर जोर- जोर से चिल्लाने लगी। इसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर स्कॉर्पियो में बैठी अन्य तीनों बच्चियों ने भी जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया। बच्चियों की आवाज ग्रामीणों तक पहुंची तो उन्हें संदेह होने लगा। ग्रामीण तुरंत स्कॉर्पियो का पीछा करने लगे। ग्रामीणों को पीछा करते देख अपराधियों ने बच्चियों को समरडीहा गांव के बाहर ही छोड़कर फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment