अमरपुर में युवकों द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित बिनोद दास ने गांव के ही विशाल दास एवं चंदन दास को नामजद करते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे दोनों युवक हथियार लहराते हुए और जबरन पांच हज़ार रुपये की मांग करते हुए धमकी देने लगा कि पैसा नहीं दोगे तो गोली मार देंगे। ग्रामीणों के आ जाने पर दोनों युवक ग्रामीणों को भी गाली गलौज करने लगा। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त विशाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment