
भाजपा नेता सह अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डाॅ. मृणाल शेखर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे से औपचारिक मुलाकात कर अमरपुर के स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराते हुए अविलंब समस्याओं को दूर करने की दिशा मे पहल करने की अपील किया। उन्हाेंने स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन देकर कहा कि पूर्व में बांका जिला के शंभुगंज पीएचसी अस्पताल को रेफरल अस्पताल का दर्जा, अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, अमरपुर में जर्जर रेफरल अस्पताल भवन की अविलंब मरम्मत, रेफरल अस्पताल में अतिरिक्त डाॅक्टरों की प्रतिनियुक्ति, अमरपुर प्रखंड के डुमरिया गांव में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नये भवन का निर्माण, भागलपुर के बाथ गांव में महिला अस्पताल का निर्माण, डिप्थीरिया, काली खांसी, इनफ्लुएंजा, टीबी, पोलियों, हेपेटाईटिस बी, आदि गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाव के लिए इन्द्रधनुष मिशन में अमरपुर अस्पताल को जोड़ा जाय, जैसी मांगों का एक ज्ञापन सौंपते हुए अतिशीघ्र इस दिशा में पहल करने की अपील किया।
डाॅ. शेखर ने दूरभाष पर बताया कि मंत्री ने अतिशीघ्र स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। डाॅ. शेखर के साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रदीप गांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق