प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी रघुनंदन आनन्द ने बताया है कि प्रखंड के तालवाड़ी एवं नितेन्द्र पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फैयाज आलम एवं शम्स तवरेज का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाये जाने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया है। प्रखंड के बरबट्टा पंचायत से मुंतजीर आलम, तालबाड़ी पंचायत से नौशाद आलम, झौवारी पंचायत से बीबी फरहाना, बकेनिया बरेली पंचायत से नगमा बानू ने जहां अघ्यक्ष पद से नाम वापस ले लिया है वहीं बरबट्टा पंचायत से सदस्य पद से मो हातिम ने भी नाम वापस ले लिया है।
नाम वापसी के बाद प्रखंड में अध्यक्ष पद से 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । निर्विरोध निर्वाचित अघ्यक्ष पद के प्रत्याशियों में अमौर पंचायत से महलुमा पति ममनून आलम, ज्ञानडोव पंचायत से तवरेज आलम, तालबाड़ी पंचायत से रौशन जबी पति मो नौशाद आलम, मझुवाहट पंचायत से मो बदीउज्जमा एवं बकेनिया बरेली पंचायत से ईदी अमीन मुख्य रूप शामिल हैं । निर्विरोध होने के पश्चात प्रखंड के 12 पंचायतों में से अब सात पंचायतों में पैक्स चुनाव होगा। इसमें विष्णुपुर पंचायत में 2, अधांग में 2, भवानीपुर में 3, डौहुआबाड़ी में 2, बरबट्टा में 2, झौवारी में 2 और नितेन्द्र पंचायत में 5 प्रत्याशियों की बीच चुनावी मुकाबला हो रहा है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।
तालबाड़ी, झौवारी, बकेनियाके अध्यक्ष पद और बरबट्टा से सदस्य पद के एक उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
तालवाड़ी एवं नितेन्द्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण पाये जाने के कारण अस्वीकृत
बैसा प्रखंड में मतदान केन्द्रों पर जाते मतदान कर्मी व सुरक्षा बल।
डगरूआ में कंधे पर लादकर मतदान सामग्री ले जाते कर्मी।
39 में 10 पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, 29 पद के लिए 84 मतदान केंद्रों पर चुनाव आज, तैयारी पूरी
पूर्णिया | पांच चरणों में आयोजित होने वाली पैक्स चुनाव के तहत शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए मतदान का आयोजन किया जा रहा है।तीसरे चरण में बायसी, बैसा और डगरुआ में 10 पैक्स अध्यक्षों के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण से 29 पैक्सों के चुनाव का आयोजन किया जाएगा।तीसरे चरण में 29 पदों के लिए 81 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरे चरण में होने वाले इस चुनाव में बायसी में 14 हजार 323, बैसा में 14 हजार 561, तो डगरुआ के 21 हजार 174 मतदाता मतदान में होंगे शामिल होने की उम्मीद है। तीनों प्रखंडों में आयोजित होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है।चुनाव के लिए ‘’कुल 84 मतदान केंद्रों बनाया गया है।
13 पैक्सों के लिए 36 मतदान केंद्र बनाए गए
डगरुआ | पैक्स चुनाव की सारी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार यानी आज 13 पैक्स के लिए मतदान होगा। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि डगरुआ प्रखंड में कुल 15 पैक्स में से दो टौली और ठाठोल पैक्स निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं और 13 पैक्सों के लिए कुल 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 21 हजार 174 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया गया कि तीन पंचायत में दो दो एवं 10 पंचायत में तीन तीन पेट्रोलिंग कम कलेटिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक एवं मतगणना 14 दिसंबर को नौ बजे से पांच बजे के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए उच्च विद्यालय डगरूआ में बज्र गृह व मतगणना केंद्र बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment