
अमरपुर | प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ सीओ सुनील कुमार साह एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें आधे दर्जन दुकानदारों से 22 हजार जुर्माना राशि वसूल गया। छापेमारी अभियान में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता, सीओ सुनील कुमार साह के अलावा अनि राजेश सिंह, टैक्स दारोगा दीपक कुमार समेत अन्य नपं कर्मी मौजूद थे। जिसमें गोला चौक, बस स्टैंड, पुरानी चौक, हटिया चौक सहित अन्य जगहों पर किराना दुकान, जलपान दुकान, मिठाई दुकान सहित तीन दर्जनों से अधिक दुकानों में छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार जनार्दन साह के दुकान से 15 सौ रुपए, मनोज मंडल के दुकान से पांच सौ रुपए, पप्पू साह के दुकान से 15 सौ रुपए, सुभाष साह के दुकान से दो हजार रुपए, रंजन कुमार के दुकान से 15 हजार रुपए एवं जागो साह के दुकान में प्लास्टिक की पॉलिथीन जब्त करते हुए 15सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है। दोबारा प्लास्टिक बैग उपयोग करते पकड़ा जाता है, तो इन दुकानदारों से दोगुने जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment