
सीआरपीएफ सीआरपीएफ 159 बटालियन के मुख्यालय से शुक्रवार की सुबह जवानों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बाइक से जागरूकता रैली निकाली। यह रैली शहर के सिकरिया मोड़, गया कॉलेज, आशा सिंह मोड़, रेड क्रॉस, गांधी मैदान होते प्रभावती अस्पताल को पहुंची, जहां सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। जवानों ने अस्पताल से गंदगी का उठाव कर कूड़ेदान में डाला। अभियान का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमांडेंट मोती लाल ने कहा कि सीआरपीएफ नक्सल विरोधी अभियान में लगी है, इसके अलावे सरकार के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और सामाजिक कार्यों में सहयोग किया जाता है। कहा कि स्वच्छता हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से आगे आने की अपील भी की। कहा कि कोई अभियान तभी सफल होगा, जब उसमें आमजनों की भागीदारी होगी। स्वच्छ भारत अभियान की कल्पना हमें साकार करना है। इस दौरान प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि सीआरपीएफ द्वारा सफाई अभियान का आयोजन और जागरूक करना एक अच्छी पहल है।
बाइक रैली में शामिल सीआरपीएफ जवान।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment