
पंजवारा | पंजवारा के बालक मध्य विद्यालय स्कूल की गली में बुधवार को एक महिला करंट की चपेट में में आकर जख्मी हो गईं। बताया जाता है कि पंजवारा निवासी अर्जुन ठाकुर की प|ी ललिता देवी गली से गुजर रही थी, तभी वह पोल के संपर्क में आ गई जिसमें करंट प्रवाहित हो रही थी। झटका इतनी जोर से लगा था कि महिला काफी दूर जा गिरी। इस कारण कई जगह चोटें आई। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पोल में करंट दौड़ने की सूचना फोन पर बाराहाट स्थित विभागीय जेई को दी गई। इसके बाद मिस्त्री भेजकर फाॅल्ट ठीक कराने की बात कही गई। लेकिन शाम 4 बजे तक भी कोई भी मैकेनिक नहीं पहुंचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق