
बांका जिले में हत्या, लूट, छिनतई और बलात्कार जैसी घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों की वजह से लोग सकते में हैं। जिले में जारी अपराध की ताजा कड़ी में सोमवार सुबह पेड़ से लटकी हुई 18 वर्षीय एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी होने के बावजूद जिले में अपराध के ग्राफ पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हत्या, दुष्कर्म से लेकर चोरी तक की कई आपराधिक घटनाएं घट चुकी हैं। अपराध पर नकेल के लिए पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी कर रही है, बावजूद इसके आपराधिक घटनाएं पूरी तरह थमने का नाम नहीं ले रही।जिले में जमीन विवाद व अवैध संबंध को लेकर कई व्यक्ति की हत्या हो गयी, तो कई महिलाएं दहेज हत्या की शिकार हो गई। हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम देने वालों में से कई पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है तो कई को दबोचने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। पिछले एक सप्ताह के अंदर कटाेरिया में तीन हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया। हत्या का शिलसिला यही नहीं रूका और सोमवार को बांका थाना क्षेत्र के हाहा गांव में एक युवती की हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया गया। एक ओर जहां जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह बनती जा रही है, वहीं अवैध संबंध को लेकर भी आरोपी हत्या को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले में छानबीन करती ही रहती है कि दूसरी वारदात को अपराधी अंजाम देकर फरार हो जाते है।
दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में है असुरक्षा का भाव
जिस प्रकार विगत दिनों में दुष्कर्म की वारदात को पूरे भारत में अंजाम दिया जा रहा है, इसने बांका जिले की महिलाओं के दिलों-दिमाग पर असर डाला है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जिस दिन दुष्कर्म की वारदात ना हुई हो। रविवार देर शाम बाराहाट के एक गांव में एक नाबालिग युवती के साथ दो आरोपियों ने गैंग रेप को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन समाज की महिलाओं पर इसका व्यापक असर पड़ा है, महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق