गोड़ा भोरवा झील के समीप मंगलवार को पेड़ से लटका 18 वर्षीय युवती का शव बरामद होने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पुलिस युवती हत्याकांड में किसी की गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं बुधवार को भागलपुर से आए एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम ने बांका पुलिस के साथ मिलकर घटना स्थल व युवती के घर जांच पड़ताल किया। साथ ही एफएसएल की टीम ने कुछ सेंपल इक्कठा कर अपने साथ भागलपुर ले गये। टाउन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बुधवार को एफएसएल टीम में शामिल दीपक कुमार, रिपुंजय प्रसाद सिन्हा व अशोक कुमार ने घटना स्थल व मृतक के घर छानबीन की, साथ ही कुछ साक्ष्य जुटाकर अपने साथ भागलपुर ले गये। उन्होंने बताया कि मृतक के नामजद आरोपी उपेन्द्र राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पेचिदा होते जा रही है युवती की हत्या का मामला: हाहा गांव में हुए 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद जहां परिवार वालों में मातम है, वहीं युवती की मौत का मामला लगातार पेचीदा होते जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या बेरहमी से पिटाई के कारण हुई है। जबकि मृत युवक के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री व उपेन्द्र राय को गलत अवस्था में पकड़ा गया था। वहीं परिवार वाले अब भी कुछ बताने में असमर्थ है, इधर पुलिस का कहना है कि वह हर बिन्दु पर जांच कर रही है।

घटना स्थल पर जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ करती बांका पुलिस।

युवक को हिरासत में लेते ही मामला उजागर हो जाएगा



बांका थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि इस मामले में मृत युवती के पिता ने अपने बड़े भाई के दामाद के ममरे भाई पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक को गिरफ्त में लेने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्हाेंने बताया कि युवक की गिरफ्तार और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही मामले का खुलासा हो जाएगा। मामला संदिग्ध है, पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - police hands empty in the recovery of dead bodies

Post a Comment