आरएमके मैदान में मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अनिमेष कुमार, सिकंदर यादव, सुबोध झा, दिवाकर झा, सुधांशु कुमार, शिव नारायण झा, संजय घोष, नीरज कुमार, माेनू कुमार, संतोष कुमार, विमल राय, मनोरंजन कुमार सहित कई खेलप्रेमी व खेल पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सारण और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया पहला मैच, 1-0 से अंतर से सारण ने हासिल की जीत
बुधवार को ट्राइब्रेकर में जमुई को हराने के बाद विजयी मुद्रा में बांका टीम के खिलाड़ी।
निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर थी बांका व जमुई की टीम
तीसरा मैच बांका बनाम जमुई के बीच खेला गया। जिसके रोमांचक मुकाबले में बांका ने ट्राई ब्रेकर में जमुई टीम को 6-4 से हराया। मैच में बांका टीम ने टॉस जीता। मैच के पहले राउंड में 44वें मिनट में जमुई टीम के जर्सी नंबर 9 ने पहला गोल दाग कर टीम का खाता खोला। इसके बाद बांका की टीम के कृष्णा ने 87वंे मिनट में गोल दाग मैच को बराबर कर दिया। समय समाप्त हो के कारण दोनों टीमों के बीच ट्राई ब्रेकर मैच कराया गया। जिसमें बांका की टीम ने 5 गोल किया और जमुई की टीम ने 3 गोल किया। इस तरह से बांका की टीम ने मैच के दौरान कुल 6 गोल किया और जमुई की टीम ने 4 गोल किया। ऐसी स्थिति में बांका की टीम 6-4 से जीत हासिल किया। मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ थी। मैच में निर्णायक की भूमिका में संतोष पांडे, सिवरत गौतम, दीपक कुमार एवं रवि रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका दी।
भेड़ामोड़ में किशनगंज और लखीसराय के बीच हुआ मुकाबला, किशनगंज ने हासिल की 2-0 की जीत
वहीं पहला मैच सारण बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। 45-45 मिनट के रोमांचकारी मैच में सारण की टीम ने मुजफ्फरपुर को 1-0 गोल से हराया। सारण टीम के जर्सी नंबर 10 विशाल कुमार ने 35वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। जिसके बाद दोनों टीमों की ओर से अंतिम मैच तक एक भी गोल नहीं किया गया और सारण की टीम 1-0 से मैच जीत गई। वहीं दूसरा मैच अरवल बनाम जहानाबाद के बीच खेला गया। जिसमें अरवल की टीम ने जहानाबाद को 4-0 से पराजित किया। वहीं टूर्नामेंट में अरवल की टीम ने दो मैच जीता है। मैच में निर्णायक की भूमिका में दिवाकर कुमार, रवि रजंन, मो.सलीम एवं मनोज कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इधर बाराहाट के भेड़ामोड़ के मैदान में किशनगंज बनाम लखीसराय के बीच मैच खेला गया, जिसमें किशनगंज की टीम 2-0 गोल से विजयी हो गई।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते किक्रेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment