मंदार का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इसकी जानकारी सभी भारतवासियों को होनी चाहिए। इसी मंदार पर्वत से समुद्र का मंथन हुआ था और चौदह र| की प्राप्ति हुई थी। इसी पर्वत के शीर्ष पर जैन मंदिर भी है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए इसकी जानकारी बेहद जरूरी है। पुरानों में मंदार पर्वत का विवरण मिलता है।

मंदार पर्वत की तलहटी में पापहरणी तालाव है। मान्यता है इसमें स्नान से चर्च रोग से लोगों को मुक्ति मिलती है। यहां कई ऐसी मूर्तियां हैं जो सनातन धर्म की पौराणिक व्याख्या को मजबूत करती है। पर्वत पर सीताकुंड, शुकदेव मुनी की गुफा, शंखकुंड काफी मनोहारी है। बातें मंदार परिभ्रमण पर आईं प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल कटोरिया के शिक्षकों ने बच्चों से कही। शुक्रवार को परिभ्रमण के तहत छात्राओं ने मंदार और लक्ष्मीपुर को देखा और उसकी खासियत को समझा। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका निशा सिंह, डॉ. राखी कुमारी, हिमांशु झा, मनोज चौबे आदि बच्चों के साथ थे। इस मौके पर बच्चों ने कहा कि हमें बहुत सारी जानकारी मिली मंदार के बारे में यह हमारे लिए जीवन पर रहेगा। परिभ्रमण से पहले हमें अपने जिले की इतनी जानकारी नहीं थी।

परिभ्रमण के लिए जाते हुए प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल कटोरिया की छात्राएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - historical and religious significance of mount mandar

Post a Comment