
अमरपुर |शाहपुर-रामचन्द्रपुर ईटहरी संपर्क पथ में मठखब्बा बांध के समीप सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। सूचना पर आस पास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर शव का पहचान करने का प्रयास किया, शव की पहचान बल्लीकित्ता गांव निवासी परमेश्वर दास की प|ी मंती देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अमरपुर थाना में दिया। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित दारोगा राजेश कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق