शहर के बिराटपुर मोहल्ला स्थित बिरला ओपेन माइंडस प्रे स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्धाटन नगर परिषद चेयरमैन उदय गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इस दौरान स्कूल के नन्हें बच्चों ने सांग की भी प्रस्तुति दी। जिसकी अतिथि व मौजूद अभिभावकों ने सराहना की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद चेयरमैन उदय गुप्ता ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए बिरला ओपेन माइंडस बेहतर स्कूल है। यहां स्कूल पूर्व बच्चों को बेहतर तरीके से तैयार किया जाता है। ताकि बच्चे आगे चलकर विकास कर सकें और वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करें। इस मौके पर स्कूल के शिक्षिका संगीता चक्रवर्ती, प्रो. बीएन सिंह, विवेक कुमार सिंह समेत बच्चाें के अभिभावक मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद टीचर पैरेंटस मीट का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावक स्कूल की व्यवस्था व बच्चाें की निगरानी को लेकर खुश दिखे। अभिभावकों ने कहा कि हम स्कूल की व्यस्था से संतुष्ठ हैं। बच्चों को बेहतर ढंग से तैयार किया जा रहा है। वे आगे चलकर अच्छा करेंगे। शिक्षकों ने कहा कि यहां स्कूल पूर्व शिक्षा बेहतर ढंग से दिया जाता है। ताकि बच्चों का सार्वंगिन विकास हो।
वार्षिकोत्सव के उद्धाटन के मौके पर मौजूद अतिथि।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق