सिटी रिपाेर्टर | भागलपुर
दल्लू बाबू धर्मशाला में चल रही राम रसाेई में 10 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है। राम रसोई को शुरू हुए मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो रहा है। अब तक 5500 लाेगाें ने भरपेट भोजन किया है। भाेजन व्यवस्था के प्रभारी साेमेश यादव ने बताया कि 17 दिसंबर 2018 से तेरापंथ समाज की श्राविका रही सराेज बैताला की पुण्यतिथि पर यह भाेजन कार्य चलाया जा रहा है। सराेज बैताला जैन श्वेताबंर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज बैताला की प|ी थी। इसके संचालन में अशाेक जीवराजका, अमृत बैताला, साेमेश यादव, विनय डाेकानियां अादि लगे हुए हैं।
नए वर्ष में जीव दया केंद्र होगा शुरू
नए साल के प्रारंभ में इसी धर्मशाला में जीव दया केन्द्र शुरू होगा। इसमें पक्षियाें काे अन्न, जल की व्यवस्था की जाएगी। हंसराज बैताला ने बताया कि सेवा कार्य से मन को बड़ा संतोष प्राप्त होता है। दल्लू बाबू धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से सत्यनारायण भगवान के मंदिर का निमार्ण कराया जा रहा है। प्रस्तावित याेजनाअाें में अाेल्ड एज हाेम का निर्माण भी है। जिसका संयाेजक डाॅ. रतन संथालिया काे बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment