7 दिसंबर को लखीसराय के घोघी बरियारपुर से अपहृत हुए सीपीआई नेता मदन सिंह को जल्द से जल्द मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर घोघी बरियारपुर के समीप प्रदर्शनकारियों ने रेल का चक्का जाम किया।

रेलवे ट्रैक पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों की वजह से जमालपुर-किऊल रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। लोगों के विरोध के कारण 13241 अप बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अभयपुर एवं कजरा के बीच स्थित घोघी बरियारपुर हॉल्ट डेढ़ घंटे तक रुकी रही। आरपीएफ के पदाधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक से हटाया। करीब 13:15 बजे बांका इंटरसिटी को घोघी बरियारपुर से रवाना किया गया। घोघी बरियारपुर में बांका इंटरसिटी ट्रेन को रोककर रेलवे ट्रैक पर किए जा रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन को जमालपुर में रोककर रखना पड़ा। विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन जमालपुर में 12:23 बजे पहुंची।

राजपुर पुल के पास रेल जाम किए आक्रोशित ग्रामीण।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - train stopped for release of cpi leader

Post a Comment