पहले मैच में खगड़िया टीम ने अररिया को 2-1 से किया पराजित
पहला मैच खगड़िया बनाम अररिया के बीच खेला गया। 45-45 मिनट के मैच में खगड़िया की टीम अररिया की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। खगड़िया की ओर से जर्सी संख्या 08 असद रहमानी ने 4वें मिनट में गोल दाग कर खगड़िया का खाता खोला। जिसके बाद खगड़िया के विकास कुमार ने 25वें मिनट में गोल दाग कर 2-0 से बढ़त बनाकर रखी। वहीं अररिया के राजू मुर्मू ने 73 वें मिनट में एक मात्र गोल कर टीम का खाता खोला। जिसके बाद किसी भी टीम के द्वारा गोल नहीं किया गया और खगड़िया की टीम 2-1 से मैच जीत गई। वहीं निर्णायक में संतोष कुमार, रवि रंजन, दीपक कुमार एवं शिव्रत गौतम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अनिमेष कुमार, कन्हैया चौहान, प्रमोद सिह, सिकन्दर यादव, विष्णु चक्रवर्ती, सुधांशु कुमार, सुमित कुमार, मोनू कुमार, ईश्वर कुमार, मनराज कुमार, राजेश कुमार, रंजीत झा, मनोरंजन प्रसाद, संजय घोष, सोनू कुमार, बबलू झा सहित खेल संघ के पदाधिकारी, सदस्य, शहर के खेलप्रेमी सहित काफी संख्या में आमजन मौजूद थे।
शहर के आरएमके मैदान में मैच खेलते खगड़िया व अररिया टीम के खिलाड़ी।
दूसरे मैच में सीतामढ़ी टीम हुई विजयी
दूसरी मैच सीतामढ़ी टीम बनाम शेखपुरा टीम के बीच खेला गया। जिसमें सीतामढ़ी की टीम 2-1 से गोल कर विजयी हुई। सीतामढ़ी टीम की आेर से जर्सी नंबर 10 रौशन कुमार ने 25 वें मिनट में गोल दाग कर टीम का खाता खोला। जिसके बाद दूसरे राउंड में शेखपुरा टीम के जर्सी नंबर 58 बबलू मरांडी ने 78 वें मिनट में गोल दाग स्कोर को बराबर किया। वहीं सीतामढ़ी के खिलाड़ी ने 83 वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। मैच में निर्णायक की भूमिका में अरूण हांसदा, दिवाकर कुमार, अजीत कुमार एवं रवि रंजन ने भूमिका निभाई। इधर अंतिम व तीसरे मैच में आैंरगाबाद की टीम ने दरभंगा की टीम को 2-1 से पराजित किया। औरंगाबाद के जयखुश कुमार ने 21 वें मिनट में गोल किया। जिसके बाद 29 वें मिनट में औरंगाबाद के खिलाड़ी ने फिर एक गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। वहीं दरभंगा के विकास कुमार ने 34वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। जिसके बाद मैच के अंत तक किसी टीम की ओर से एक भी गोल नहीं किया गया और इस मैच को औरंगाबाद की टीम ने 2-1 से जीत लिया। बाराहाट के भेड़ामोड़ के मैदान में सहरसा बनाम सोनपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें सहरसा की टीम ने 4-0 से गोल कर विजयी हुई। मैच में निर्णायक की भूमिका में मो.सलाम, मनोज कुमार, हरेन्द्र कुमार, मोहन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
आरएमके मैदान में मैच विजयी सीतामढ़ी की टीम।
क्वार्टर फाइनल में तिलडीहा ने सादपुर एवं कुर्मा ने केशोपुर को हराया
शंभूगंज | शंभूगंज क्षेत्र के कुर्माडीह खेल मैदान में मंगलवार को नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित कब्बडी के क्वाटर फाइनल मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन आंगनवाड़ी केन्द्र की सेविका शोभा कुमारी ने किया। इस कबड्डी मैच में तिलडीहा ने सादपुर को 30 अंक एवं कुर्माडीह ने केशोपुर को 40 अंकों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही दोनों विजेता टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच के निर्णायक आयुष एवं पियूष कुमार थे, जबकि स्कोरर का काम रौशन कुमार ने किया। वहीं दोनों टीम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले तेजस्वी एवं गोल्डी कुमार को रालोसपा के युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह व निवास सिंह ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की सफलता में नेहरू क्लब के रौशन कुमार, मेशी, मधुसूदन सहित तमाम युवा सक्रिय रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment