औरंगाबाद शहर | एनआरसी, कैब व सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा आज देश के 550 जिलों में एक साथ प्रदर्शन करेगी। मीडिया प्रभारी आनंद रजक ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के नेतृत्व में पूरे देश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद में गांधी मैदान में धरना का आयोजन किया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, बामसेफ, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा व राष्ट्रीय बेरोजगार मोर्चा समेत अन्य दलों के लोग भी शामिल होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment