एजुकेशन रिपाेर्टर | भागलपुर
टीएमबीयू में पीजी स्तर पर जाे नामांकन 30 अक्टूबर तक हाेना जाना चाहिए था वह 16 दिसंबर तक शुरू भी नहीं हाे सका। सत्र 2019-21 में हाेने वाले इस नामांकन काे पहले स्नातक पार्ट थ्री अार्ट्स का रिजल्ट जारी नहीं हाेने के कारण राेकना पड़ा।
इसके बाद यह कहकर कि छात्राें ने अावेदन फाॅर्मेट में स्नातक के अंक पास काेर्स के काॅलम में भर दिया था, नामांकन दाेबारा टाल दिया गया अाैर अब एक बार फिर साेमवार काे इसे इसलिए टालना पड़ा क्याेंकि मेरिट लिस्ट सभी पीजी विभागाें काे नहीं मिल सकी। मेरिट लिस्ट नहीं मिलने की जाे वजह नाेडल अाॅफिस ने बताई है वह डिजिटाइजेशन की अाेर बढ़ने का दावा कर रहे विवि के लिए चिंता का विषय है। नाेडल अाॅफिस ने कहा कि मेरिट लिस्ट ई-मेल पर पीजी विभागाें काे भेजनी थी। लेकिन कुछ विभागाें काे छाेड़ शेष में ई-मेल की सुविधा नहीं रहने से मेरिट लिस्ट नहीं भेजी जा सकी। नाेडल अधिकारी डाॅ. कमल प्रसाद ने कहा कि अब मंगलवार काे पीजी विभागाें काे हाथाेहाथ मेरिट लिस्ट भेजी जाएगी।
वापस लाैटे छात्र
इससे स्पष्ट है कि नाेडल अाॅफिस अाैर पीजी विभागाें के बीच समन्वय नहीं किया गया। न पीजी विभागाें ने बताया कि उनके पास ई-मेल की सुविधा नहीं है अाैर न नाेडल अाॅफिस ने पहले से जानकारी लेना जरूरी समझा। सवाल है कि पीजी विभागाें में ई-मेल की सुविधा क्याें नहीं है। मेरिट लिस्ट नहीं पहुंचने के कारण जाे छात्र नामांकन के लिए अाए थे वे अपने प्रपत्राें का मिलान या सत्यापन नहीं करा सके अाैर उन्हें लाैटना पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment