
भागलपुर | टीएमबीयू के छात्र परीक्षा में नकल काे अपना अधिकार समझने लगे हैं। नकल करने दी ताे ठीक, राेक दिया ताे हंगामा खड़ा। बिना पढ़ाई किए परीक्षा पास करने की जुगत में छात्र अब नियम अाैर मर्यादा ताेड़ने लगे हैं। जुलाई में लाॅ की परीक्षा में नकल से राेका गया एक छात्र परीक्षा नियंत्रक काे धक्का देकर काॅपी लेकर भाग गया था। अब उसी का रास्ता अपनाते हुए पीजी पाॅलिटकल साइंस के चाैथे सेमेस्टर के छात्राें ने साेमवार काे पीजी इतिहास में हाे रही परीक्षा के दाैरान नकल करते पकड़े गए अपने एक साथी के लिए हंगामा किया। छात्राें ने इस तरह हंगामा किया कि नकलची छात्र की छीनी गई काॅपी उसे वापस करनी पड़ी। उसने परीक्षा दी अाैर काॅपी जमाकर चलता बना। जिस शिक्षक डाॅ. केके मंडल ने नकलची काे पकड़ा, उन्हें उस कमरे से दूसरे कमरे में भेज दिया गया। डाॅ. मंडल ने कहा कि उन्हाेंने छात्र काे नकल करते पकड़ा था। एेसे में उसकी काॅपी ले ली गई थी। लेकिन छात्र के साथी हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ने पर हेड अाैर दूसरे कमरे के वीक्षक भी पहुंचे। इसके बाद छात्राें के दबाव में नकलची छात्र की काॅपी वापस कर उन्हें दूसरे कमरे में भेज दिया गया। इधर, प्रतिकुलपति प्राे. रामयतन प्रसाद ने कहा कि वह हेड से जानकारी लेंगे कि काॅपी लेने के बाद छात्र काे वापस कैसे की गई।


पीजी इतिहास विभाग में चल रही थी पीजी पाॅलिटिकल साइंस की परीक्षा


वीक्षक का अाराेप-छात्राें के दबाव में काॅपी वापस कर उन्हें दूसरे कमरे में भेजा गया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment