
स्थानीय बाबा लाल दास मठ के प्रांगण में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बजरंग दल के प्रखंड संयोजक ओम प्रकाश साहू ने की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री अरविंद कुमार झा ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन बैरगनिया में किया जाना जरूरी है। साथ ही सभी वार्डों और पंचायतों में एक टोली बनाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए। जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाया जाएगा। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी, गुड्डू गिरी, रामबालक गुप्ता आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق