
बैरिया | प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख समिति के 16 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए बुधवार को मतदान का प्रयोग मतदाताओं ने किया। इसके लिए बूथ पर सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए कतार बद्ध हो गए। वहीं प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी वरुण केतन ने बताया कि सभी जगह निर्धारित समय पर वोटिंग चालू हो गई और खबर लिखे जाने तक कहीं हताहत की कोई खबर नहीं थी। इसके लिए प्रशासन सक्रिय है। वहीं, एसडीएम विद्या नाथ पासवान तथा डीएसपी पंकज रावत ने सेंसिटिव बूथ का मुआयना किया। कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। मतदाताअाें के चेहरे पर संताेष के भाव थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق