वारसलीगंज राेड संकटमाेचन दरबार के समीप के रहने वाले व्यवसायी राजीव कुमार साह हत्याकांड में पुलिस को नया क्लू मिला है, इसके आधार पर पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में करीबियों के ही हाथ हैं। पुलिस काे कई एेसी गाेपनीय जानकारी हाथ लगी है, जिसके आधार पर हत्याराें का सुराग मिल रहा है। पुलिस अब सिर्फ यही जानना चाहती है कि व्यवसायी की हत्या क्याें की गई। अब तक की जांच में यह तो साफ हाे चुका है कि इस हत्याकांड में करीबियाें का हाथ है। शुक्रवार काे एसअाईटी की कमान संभाल रहे सिटी एसपी सुशांत कुमार सराेज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, माेजाहिदपुर थानेदार प्रमाेद कुमार साह व बबरगंज थानेदार व्यवसायी के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक व्यवसायी के तीन भाईयाें से व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। व्यवसायी की प|ी से भी जानकारी ली। इस दाैरान पुलिस काे पता चला कि व्यवसायी राजीव का एक करीबी दाेस्त चंदन था, जिससे उसका लेनदेन था और चंदन से उसकी छह महीने से अधिक समय से अनबन थी। पुलिस चंदन की कड़ी पर काम कर रही है। परिजनाें ने बताया कि स्टाॅफ विकास कुमार गुप्ता यह नहीं बता पा रहा है कि अाखिरकार उसने राजीव काे पेट्राेल पंप पर तेल लेने के बाद उसे अपने घर पहुंचाने के बदले वह काजीचक स्थित अपने घर की गली क्याें ले गया था। विकास परिजनाें के इस सवाल पर चुप्पी साध रहा है। वहीं परिजनों ने पुलिस को राजीव के एक भाई के साले प्रदीप से लेन-देन के विवाद की भी जानकारी दी है। पुलिस इस प्वाइंट पर भी काम कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment