बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टान हाल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं सहित कई लोगों को योजना की जानकारी दी। जागरूकता कार्यशाला में डीएम श्री शर्मा ने गोल्डन कार्ड के प्रति लोगों को जागरूक कर कहा कि महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारियों को 5 लाख की निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा, डीडीसी यशपाल मीणा, प्रखंड प्रमुख नेहाल प्रवेज, बीडीओ जुल्फिकार आदिल, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहेल अहमद सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment