नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है। उधर प्रेमिका के दरवाजे पर धरना पर बैठने के बाद प्रेमी अपने परिजनों संग घर छोड़कर फरार हो गया है। प्रेमिका के आवेदन के आलोक में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक युवती को पहले प्रेम का झांसा देकर एक युवक घर से भगा ले गया।

लेकिन वापस लौटने पर लड़की के साथ उसने शादी करने का वादा किया। लेकिन इसी दौरान युवती जब गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा डाला गया। इसके बाद युवती ने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया तो प्रेमी ने जबरन उसे घर से निकाल बाहर किया और परिजनों समेत खुद भी फरार हो गया। इसके बाद युवती प्रेमी युवक के घर के ही सामने धरना पर बैठ गई। वहीं इस पूरे मामले में प्रेमिका ने पुलिस अधीक्षक और महिला थाना को आवेदन देकर अपने लिए न्याय के साथ प्रेमी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि उन्होंने महिला थाना को आवश्यक कार्रवाई क़ी हिदायत दी है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के ऊपर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जांच के आलोक में आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ फौरन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल्द कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment