सैन्यकर्मियों द्वारा रास्ते की घेराबंदी के दौरान मौजूद पुलिस बल।

सिटी रिपोर्टर|दानापुर

शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित डिफेन्स कॉलोनी के हनुमाननगर में नहर किनारे स्थित बांध पर बने रास्ते पर शनिवार को लोहे के कंटीले तार लगा कर घेर दिया गया। इसके अलावा आनंद बाजार से सेना भर्ती कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते को भी घेर दिया गया। इलाकों को कब्जे में लेने के तहत सैन्यकर्मियों ने यह कार्रवाई की। वहीं स्थानीय लोगों के विरोध के मद्देनजर घेराबंदी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। पूर्व में इन रास्तों को रोके जाने पर कई बार विवाद हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Danapur News - military personnel laid siege on the road

Post a Comment