हिलसा के मीना बाजार के समीप शुक्रवार की रात, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शनिवार को एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रामभवन के समीप हिलसा मुख्य मार्ग पर लाश रखकर जाम लगा हंगामा करने लगे। आक्रोशितों ने फतुहा-इसलामपुर रेल खंड पर पेड़ की मोटी टहनी और पत्थर रखकर ट्रेन भी रोक दिया। भीड़ मुआवजा की मांग कर रही थी।

मृतक एकंगरसराय के रसलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मिलन उर्फ लक्ष्मण कुमार था। घटना में दो अन्य बाइक सवार जख्मी हुए थे। अधिकारियों ने आपदा के तहत चार लाख का चेक दिया।

नालंदा के एकंगरसराय में सड़क जाम करते ग्रामीण

मांझी ने डीएम से बात कर मुआवजा देने को कहा

सड़क जाम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का काफिला भी फंस गया। पूर्व सीएम ने फोन पर डीएम से बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने की बात की। इसके बाद उनका काफिले का रूट बदला गया। तब जाकर पूर्व सीएम अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

जमुई : बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

भास्कर न्यूज | जमुई

टाउन थाना क्षेत्र के जमुई-सिकंदरा एनएच-333ए स्थित मिरचा मोड़ के निकट शुक्रवार की देर रात रिश्तेदार के शादी समारोह से लौट रहे बाइक चालक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सोनो थाना क्षेत्र के सोनो बाजार निवासी 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। पिता ने बताया कि सोनू दो फुफेरे भाइयों प्रिंस व छोटू के साथ एक बाइक पर सवार होकर शेखपुरा के चेवाड़ा से बहन की रिसेप्शन से लौट रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fatuha News - ruckus road jam after the death of a young man in an accident train stopped by placing stones on the track

Post a Comment