भास्कर न्यूज| तारापुर/ असरगंज

विपरित परिस्थिति में लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद सके, इस उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी अभियान में छात्राओं को ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलवा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को तारापुर में शकुनी चौधरी बीएड कॉलेज, गनैली उच्च विद्यालय, आदर्श उच्च विद्यालय, आरएस कॉलेज तारापुर व रणगांव उच्च विद्यालय में 350 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक गौरव के छात्राओं को ताइक्वांडो एवं जूडो कराटे के स्टेप सिखाते हुए कहा कि आप लक्ष्मीबाई के वंशज हो। आपको अपने अंदर की लक्ष्मीबाई को जागृत करने की जरूरत हैं। मौके पर मौजूद नगर मंत्री राहुल सिंह ने प्रशिक्षण 17 दिसंबर तक नियमित एक घंटे चलेगा एवं उसी दिन सार्वजनिक प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षण पूरा होगा। कार्यक्रम में करुण शर्मा, गौत्तम राज सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद थी।

वहीं असरगंज में इसी अभियान के तहत रामानंद एवं परसीराम इंटर स्तरीय विद्यालय में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका रीता ने कहा है कि वर्तमान माहौल में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने का परिषद का यह कदम सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि महिला का संघर्ष मां की कोख से ही शुरू हो जाता है जो कि जिंदगी भर जारी रहता है। लड़की जब अपराध के खिलाफ लड़ती है तो उसका असल संघर्ष थाने से शुरू होता है। जो कि कानून की दहलीज तक जाता है। इस संघर्ष में लड़की का साहस बनाए रखने के लिए परिवार व समाज को खड़ा रहने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment