
असरगंज | जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु 19 जनवरी 2020 को बनने वाले मानव श्रृंखला की सफलता के लिए बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मानव श्रृंखला निर्माण एवं रूट चार्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। असरगंज में मानव श्रृंखला रूट 22 किलोमीटर लंबा होगा। जिसमें सुल्तानगंज तारापुर मुख्य पथ पर कमराय से लखनपुर पानी टंकी तक 8 किलोमीटर, प्रखंड कार्यालय से आशा जोरारी पंचायत सीमा 8 किलोमीटर एवं असरगंज से ममई गांव तक 6किलोमीटर की मानव श्रृंखला होगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे मानव श्रृंखला में भाग नहीं लेंगे। प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालय के वर्ग 6से 12 क्लास तक के सभी छात्र छात्राएं मानव श्रृंखला के हिस्सा होंगे। बच्चों की निगरानी के लिए प्रति 200 मीटर पर एक शिक्षक मौजूद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق