
बारिश के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए कनाडा, अमेरिका व आस्ट्रेलिया के श्रद्धालुओं ने सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट के सहयोग से आठ गांवों के गरीबों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया। कंचनपुर, गोथू, चोरहां, शिवनगर, मोचारिम, हथियार, भोजवर सहित अन्य गांवों के महादलित परिवारों के बीच एक कंबल, पांच किलो चावल, आटा, नमक, दाल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष विवेक कुमार कल्याण ने बताया कि ठंड देखते हुए यह वितरण किया गया। मौके पर हीएण, हुओन, बीएन थांग, दुएण न्गुएन सहित अन्य विदेशी श्रद्धालु भी मौजूद थे।
कंबल का वितरण करते श्रद्धालु।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق