फुलवारीशरीफ| जानीपुर के रहने वाले कामता गोसाईं के 22 वर्षीय बेटे मनोज गोसाईं की मौत ब्लड कैंसर से हो गयी थी। गांव के पास ही कब्रिस्तान में शव को दफनाने के लिए जब शनिवार को कब्र खोदने पहुंचे तो उसी समुदाय के ही कुछ लोगों ने यहां शव दफन करने से रोक दिया। मामला प्रशासन के पास पहुंचा। इस संबंध मे कामता गोसाईं ने प्रशासन से गुहार लगाई कि बेटे की मौत कैंसर से हो गयी थी । मगर जब कब्र खोदने गये थे उसी समुदाय के लोगों ने कब्र नहीं खोदने दे रहे हैं। इसकी सूचना जानीपुर थाना पहुंची तो पुलिस ने मामले की जांच की । इस दौरान सीओ कुमार कुंदन लाल और फुलवारी थानेदार रफीकुर रहमान भी पहुंचे । दोनों पक्षों के बीच बातचीत करा कर मामले को निपटाया गया। आखिर प्रशासन के हस्तक्षेप पर शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया। सीओ ने बताया कि जिस भूमि पर कब्रिस्तान है उस भूमि पर पहले भी शव को गाड़ा जाता रहा है। इस आधार पर शव को दफनाया गया । यह मामल एक ही समुदाय का था ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment