
क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने बैसा प्रखंड क्षेत्र में दो शीर्ष सड़क मरम्मती कार्य योजना का शिलान्यास किया। इसमें शीर्ष 3054 मरम्मती योजनांतर्गत एप्रोज मनहारो से पीएमजेएसवाई रोड से सिंघिया वाया बेलामणी सड़क एवं शीर्ष 3054 योजनांतर्गत एप्रोज आसजा गनफलिया सड़क मरम्मत कार्य योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन दोनों योजनाओं का संवेदक अहमद हुसैन अमौर हैं जबकि कार्यकारी एजेन्सी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बायसी पूर्णिया हैं। निर्माण कार्य पूर्ण की अवधि एक साल निर्धारित की गई है। इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 की प्रलयंकारी बाढ़ में यह दोनों सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर मो. तूफान, अंजार आलम, गणेश प्रमाणिक, तौकीर रजा, नदीम आलम, तफजील अजमल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment