अमौर में 17 दिसंबर को पांचवें व अंतिम चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को ले क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में प्रत्याशियों की टोली चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गई हैं और जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। चुनावी दौड़ में कौन प्रत्याशी आगे और कौन प्रत्याशी पीछे तथा किसके सिर ताज और कौन बेताज होगा यह तो 18 दिसंबर को होने वाले मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बहरहाल क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों के हौसले बुलंद हैं।

बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रघुनंदन आनंद ने बताया कि प्रखंड में पैक्स चुनाव को ले 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड में 12 पंचायत में से पांच पंचायत में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित होने के कारण शेष सात पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव में 9 हजार 42 मतदाता वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह चुनाव मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरबट्टा पैक्स में 1261 मतदाताओं के लिए दो बूथ, आधंग पैक्स में 1057 मतदाताओं के लिए दो बूथ, डहुआबाड़ी पैक्स में 1128 मतदाताओं के लिए दो बूथ, झौवारी पैक्स में 1384 मतदाताओं के लिए दो बूथ, भवानीपुर पैक्स में 1062 मतदाताओं के लिए दो बूथ, विष्णुपुर पैक्स में 1378 मतदाताओं के लिए दो बूथ व नितेंद्र पैक्स में 1772 मतदाताओं के लिए पांच बूथ बनाए ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment