औरंगाबाद ग्रामीण| शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण व जहरीली हो रही हवाओं को ध्यान में रखकर फलदार पाैधे लगाए गए हैं। जिससे वातावरण शुद्ध हो सके। वहीं युवा समाजसेवी रिशु राज ने भी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। रिशु ने कहा कि पौधे मनुष्य के लिए वरदान हैं। इनके बिना जीवन संभव नहीं है। इससे हमे ऑक्सीजन की प्राप्ति हाेती है। साथ ही अन्य फायदे भी होते हैं। इसलिए हम सभी को अपने जन्मदिन पर पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर राहुल राज, विक्रम कुमार, राहुल गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, शिवम शारदेय, छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, गौरव आर्या, मनीष कुमार सहित अन्य माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment