औरंगाबाद शहर | सरकारी चापाकल से पानी लेने के विवाद में कुछ दबंगों ने एक विधवा महिला की जमकर पिटाई कर दिया। घटना माली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है। मामले को लेकर उसी गांव के मालती कुंवर ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लागाई। इसके बाद एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें उक्त गांव के बिरन महतो उसकी प|ी यमुना देवी, पुत्र विनोद महतो व उमेश महतो समेत रामविलास महतो व दिनेश महतो को नामजद अभियुक्त बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment