
भागलपुर | एक्सीलेंट सहयोग विजन फाउंडेशन की अाेर से साेमवार काे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नीलकंठनगर में हुअा। इस दाैरान मरीजाें की जांच के बाद दवा भी दी गयी। जदयू नेता शेखर पांडेय व निर्भय कुमार ने कैंप का उद्घाटन किया। कैंप में डाॅ. आरके सिन्हा, डॉ. परवेज अख्तर, डाॅ. अमित आनंद, डाॅ. जेडी ठाकुर, डाॅ. एनके सिन्हा, डाॅ. मनीष कुमार, डाॅ. अंजार आलम व अन्य माैजूद थे। कैंप में बीपी अाैर डायबीटिज भी टेस्ट कराए गए। कार्यक्रम में संस्था के आशीष कुमार, बॉबी सिन्हा, राजद नेता गौतम बनर्जी, हरविंद नारायण भारती व अन्य माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق