पटेगना | जलजीवन हरियाली यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार को उपमुखिया वार्ड सदस्य संघ ने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना का क्रियान्वयन वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के माध्यम कराने, हर वार्ड में जरूरत के मुताबिक राशि हस्तांतरण कराने, वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति के खाते में योजना की राशि सीधे उपलब्ध कराने के अलावे मानदेय की राशि बढ़ाने, रुके हुए भत्ता का शीघ्र भुगतान करने, वार्ड सभा द्वारा चयनित जगहों पर ही नल जल योजना के लिए बोरिंग लगाने सहित बीडीओ के नेतृत्व में प्रतिमाह वार्ड सदस्यों की बैठक सुनिश्चित करने तथा मनरेगा में प्रशासनिक स्वीकृति और कार्य संचालन का अधिकार देने की मांग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment