अररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत में राजा पोखर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री के आगमन पर बगल से गुजरने वाली एबीसी नहर के उप शाखा की साफ-सफाई की गई। सफाई के बाद उसमें पानी छोड़ा गया। लेकिन जर्जर उप शाखा से किसानों के करीब 10 एकड़ जमीन में पानी फैल गया।

किसी खेत में दो-तीन सेंटीमीटर तक के पौधे थे तो किसी खेत में बीज अंकुरित हो रहा था। हालांकि नहर के उप शाखा की मरम्मत के बाद पानी फैलना बंद हो गया है। लेकिन खेतों में जल जमाव हाे जाने के कारण मक्का की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि जलजमाव में पौधे और बीज गल जाएंगे। जल जमाव के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि उनकी जमा पूंजी भी बर्बाद हो गई।

लापरवाही हयातपुर पंचायत के राजा पोखर के समीप नहर उप शाखा में छोड़ा गया था पानी

पानी में डूबा मकई का पौधा।

लंबे वक्त से नहीं हुई थी सफाई, चूहे ने बर्बाद किया बांध

किसान नरेश कुमार पासवान का कहना है कि खेत में कुछ दिन पहले ही मक्का की बुआई की था। जमीन के ऊपर पौधा आ गया था। लेकिन पानी फैलने के कारण पौधे बर्बाद हो जाएंगे। बताया कि लंबे वक्त से नहर के उप शाखा की सफाई नहीं हुई थी। जिसके कारण चूहे ने बांध को बर्बाद कर दिया है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर आनन-फानन में नहर में पानी छोड़ा गया, जो खेतों में फैल गया।

आग्रह पर रोका था पानी फिर अचानक छोड़ दिया

किसान अशोक कुमार पासवान का कहना है कि अचानक पानी छोड़ने के कारण खेतों में पानी फैल गया। खेतों में पानी फैलने की शिकायत राजा पोखर पर पहुंचे अधिकारियों से भी की गई। कुछ लोगों ने नहर में पानी छोड़ने से पहले बांध की मरम्मत कराने की मांग की थी। जिसके बाद उप शाखा में पानी रोक दिया गया। लेकिन बाद में सीएम के आगमन से पहले अचानक पानी छोड़ दिया गया।

कराई गई थी मरम्मत

तीन-चार दिन पहले खेतों में पानी फैलने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद नहर के उप शाखा के बांध की मरम्मत करा दी गई थी। फिलहाल उप शाखा में पानी नही है। क्योंकि सीएम के कार्यक्रम के बाद नहर की उप शाखा में पानी रोक दिया गया है। मेहजबी खातून, मुखिया

शिकायत पर होगी छानबीन

अब तक मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर कृषि सलाहकार की ओर से रिपोर्ट मिलेगा तो फसल मुआवजा के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कारणों की भी छानबीन की जाएगी। अशोक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - water released by cleaning the sub branch of the canal caused damage to maize crop in 10 acres
Araria News - water released by cleaning the sub branch of the canal caused damage to maize crop in 10 acres
Araria News - water released by cleaning the sub branch of the canal caused damage to maize crop in 10 acres

Post a Comment