इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि एक सप्लायर कार में शराब की खेप लेकर आ रहा है। सूचना पर हाईवे पर उत्पाद विभाग की टीम चेकिंग करने लगी। इसी दौरान शराब की खेप लेकर आ रहा सप्लायर उत्पाद विभाग की टीम को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो उसके कार से 5 पेटी टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब यानी 240 बोतल और 9 बोतल 375 मिलीग्राम का रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और कार को जब्त कर लिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
249 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रोहतास का सप्लायर गिरफ्तार
शराब मामले में गिरफ्तार सप्लायर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment