बीते बुधवार को भारत बंद के दौरान जन जागरण शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा जबरन सड़क जाम कर हंगामा किया गया। सड़क जाम को लेकर नगर थाना पुलिस ने 20 नामजद तथा 200 से 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी नगर थाना में पदस्थापित पुअनि प्रोमे मरांडी के बयान पर की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बंदी के दौरान पुलिस जीरोमाइल के पास गश्ती कर रही थी। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम किया। जब कुछ वाहन चालकों ने विरोध किया तो प्रदर्शनकारी वाहनों के शीशे तोड़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। जिसके कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई। प्राथमिकी में डाॅ. एसआर झा, कृष्ण कुमार, कमायनी स्वामी, रंजीत पासवान, शिवनारायण पासवान, राम विलास पासवान, मो. मंजूर आलम, मो. अमजद, मो. गुड्‌डू, मो. साजिद, मो. राजा, मो. वारीक, मो. गुड्‌डू, मो. जुम्मन, मो. अाशिक, मो. मोजाहिद व मो. तारीक आलम सहित 200 से 250 अज्ञात को अारोपी बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment