मधुबन बलहा पश्चिमी पंचायत स्थित एक विद्यालय ऐसा भी में डॉ. आर के प्रकाश के राजीव मेमोरियल हेल्थ केयर के सौजन्य से 225 महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉक्टर रंजू गीता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के एन गुप्ता उपस्थित थे। विधायक ने बताया कि यह विद्यालय जून 2019 से चलायी जा रही है। इसमें निरक्षर को साक्षर बनाने के अलावा उन्हें आचार-विचार, ज्ञान, रहन-सहन व बुराईयों से अलग रहने की बातें बताई जाती है। अधिकतर महिलाएं गरीबी रेखा के नीचे के है एवं सभी वर्ग के है। मौके पर उपस्थित हरिहर पटेल, सीताराम राय, पूर्व मुखिया बैजनाथ हाथी, रघुनाथ गुप्ता, उपेन्द्र राय, रामनारायण पंडित, हीरा प्रसाद यादव, ब्रह्मदेव जी, तश्लिम, मुनिया देवी, रास बिहारी यादव ने इस कार्य की सराहना की। डाॅ. के एन गुप्ता ने विद्यालय की तारीफ करते हुए महिलाओं को स्वस्थ्य रहने का गूढ़ बताया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए डाॅ. आर के कुमुद, राजीव मेमोरियल सेन्टर एवं डाॅ. के एन गुप्ता को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि डाॅ. के एन गुप्ता 21 दिसम्बर को सीतामढ़ी के 37 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया है।

बाजपट्‌टी में कंबल का वितरण करते विधायक व डॉक्टर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajpatti News - distribution of blankets among 225 women

Post a Comment