
डीलरों का अनिश्चित कालीन हड़ताल बुधवार को सात मांगों के आश्वासन पर आठवें दिन समाप्त हो गया। सौरबाजार डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव ने बताया कि डीलर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के अाह्वान पर हड़ताल को समाप्त किया गया। गुरूवार से सभी डीलर अपने राशन और केराेसिन का उठाव कर लाभुकों के बीच वितरण करेंगे। एक मांगे नही मानी गई है। जिसके लिए विचार किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रखंड सचिव मोहम्मद यूनुस , कोषाध्यक्ष राजकुमार साह , संगठन मंत्री विनोद पासवान , चंदन कुमार , मुकेश कुमार ,रेशम कुमारी , नवल किशोर यादव , तिरो पासवान, दीपक कुमार दिनकर,रीणा कुमारी,राकेश रोशन, मुरलीधर यादव , रामविलास भगत सुबोध झा मौजूद थे।
राहत
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment