स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में 12 जनवरी को चेंज फॉर श्योर की ओर से रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर गुरुवार को स्थानीय उच्च विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में शामिल छात्र-छात्राओ ने हाथों में रक्तदान से जुड़े नारों की तख्ती लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया। उच्च विद्यालय से निकली जागरूकता रैली रानी सती मंदिर होते हुए मुख्य बाजार, हटिया रोड से गुजर मुख्य मार्ग से पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।

लाेगाें काे जागरूकता रैली में बताए गए कि रक्तदान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। खून का दान करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इसीलिए हर साल कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान से शरीर में एनर्जी आती है, क्योंकि दान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है।

खून डोनेट करने से लीवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। आइरन की मात्रा को बैलेंस करने से लीवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। डेढ़ पाव खून का दान करने से आपके शरीर से 650 कैलोरीज कम होती है।

रैली में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक नित्यानंद पासवान, रोहित कुमार, सुनैना देवी, संजय कुमार, पुनिता, दिलीप कुमार, कुंदन कुमार सहित संस्था के संस्थापक मनीष कुमार, अध्यक्ष अमित कुमार टिंकू, आनंद वर्मा, सुनील कुमार भानु, मदन झा, शुभम भारती,अभिनव सौरव, मिंटू तमोली, मोनू ,अमन, कुंदन, आशीष सिंह ,सत्यम, मिट्ठु के अालावा अन्य शामिल थे।

रक्तदान के लिए आयोजित जागरुकता रैली में शामिल लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajar News - students rally for blood donation

Post a Comment