
सद्भावना सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान प्रखंड क्षेत्र के जोरियाही बाजार पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. साजीद अली खान ने की। वहीं मंच का संचालन सरपंच नन्हें खान ने किया। इस दौरान शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आठ सौ लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही लोगों को मुफ्त में दवा वितरण किया गया। डॉ. चन्दन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान कुछ लोगों में कैंसर का लक्षण पाया गया। उन सभी लोगों का नाम अौर पता लिख लिया गया है। वहीं उन सभी मरीजों का विशेष जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मौके पर ट्रस्ट के प्रधान सचिव राजीव कुमार, इरोज खान, औरेनजेब खान, डॉ. ऐमन खान, डॉ. प्रदीप कुमार, पंसस शेख हफीजुल्लाह, तौफीक खान, अमजद अली खान, गुड्डू खान, दानिश खान, शाहजेब खान, नाजीर खान आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق