नगर निगम में एक ताे देर से कंबल खरीद हुई, उसमें भी घटिया कंबल की अापूर्ति हाेने पर पार्षदाें ने विराेध जताया है। 215 रुपए की दर से डेढ़ किलाेग्राम के वजन के कंबल की खरीद निगम ने है, लेकिन उसका वजन एक किलाे 246 ग्राम ही है। जिस कंबल की खरीद हुई है, उसकी गुणवत्ता भी खराब है। इसका पार्षदाें ने विराेध किया अाैर उसे डंप कर दिया है। वे वार्ड में लाेगाें काे नहीं बांट रहे हैं। इसकी शिकायत वार्ड 25 के पार्षद गाेविंद बनर्जी ने नगर अायुक्त अाैर नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी की है। लेकिन अब तक किसी ने इस पर जबाव नहीं दिया है। पार्षद उमर चांद ने तराजू में कंबल का वजन किया ताे एक किलाे 246 ग्राम ही हुअा। उनका कहना है कि यह कंबल नहीं बांटेंगे। निगम काे वापस करेंगे। पार्षदाें ने कंबल लेकर अपने घर में रख लिया है। उनका कहना है कि पिछली बार वाले कंबल अाैर इस बार जाे मिला है उसमें जमीन-अासमान का फर्क है। इस बार का तीन कंबल मिलाने के बाद पिछले बार का एक कंबल जैसा लग रहा है। एेसे में जिस कंबल से ठंड जाएगी ही नहीं, उसे जरूरतमंदाें काे देने पर विराेध ही हाेगा। पिछली बार 295 रुपए की दर से कंबल की खरीद हुई थी।

हालात निगम ने डेढ़ किलाेग्राम के कंबल का दिया था अार्डर, निकला 1.246 किलाेग्राम का

पिछले वर्ष का यह कंबल बांटा गया था।

कंबल खरीद के लिए क्रय समिति की बैठक टली, अब 11 काे हाेगी

भागलपुर |
चार जनवरी काे कंबल खरीद काे लेकर क्रय समिति व एजेंसियाें के साथ हाेनेवाली बैठक नहीं हाे सकी। अब यह बैठक 11 काे हाेगी। बताया गया कि डीएम के यहां पहले से तय बैठक के चलते चार काे निगम में इस पर चर्चा नहीं हुई। अब निगम के टेंडर वाले वेबसाइट जैम पाेर्टल पर तय रेट के अनुसार बैठक में एजेंसी का चयन हाेगा।

इस बार निगम में खरीद किया गया कंबल।

मेयर ने अपने वार्ड में बांटा कहा-सबसे कम दर वाली एजेंसी काे दिया है अाॅर्डर

दूसरी अाेर मेयर सीमा साहा अाैर डिप्टी मेयर ने राजेश वर्मा ने कहा कि जैम पाेर्टल पर न्यूनतम रेट वाले एजेंसी काे कंबल अापूर्ति का अाॅर्डर देने की बात हुई है। रविवार काे मेयर सीमा साह ने अपने वार्ड में लाेगाें के बीच उसी कंबल काे बांटा। मेयर ने बताया कि जाे कंबल है, वह सबके सामने है। इसमें मैं क्या कर सकती हूं। जाे कम रेट में दिया उसका ही कंबल लेना पड़ा। डेढ़ किलाे वजन के कंबल का अार्डर दिया था। पता लगाएंगे कि कहां दिक्कत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - councilors told the blanket was inferior refused to distribute among the people in the ward
Bhagalpur News - councilors told the blanket was inferior refused to distribute among the people in the ward

Post a Comment