मौके पर कृष्णमोहन पप्पु, वंदना सिंह, आलोक कुमार, नवीन कुमार, अनिता राय, कुंदन भारती, सुमित सन्नी, राकेश पांडेय, गजेंद्र कुमार, लालबहादुर महतों, मुकेश कुमार, बीनू सिन्हा, अभिषेक कुमार,बलराम कुमार, मिथिलेश कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में भाजपा ने चलाया अभियान
बेगूसराय में नागरिकता संशोधन अधिनियम के महत्व को बताते भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह।
भाजपा नेता ने कहा-एनआरसी को लेकर अफवाह से बचने की जरूरत
चमथा| बछवाड़ा के चमथा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनआरसी से संबंधित जानकारी घर-घर जाकर दी। भाजपा नेता आशुतोष हीरा पोद्दार ने चमथा में एनआरसी एनआरसी संबंधित जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर विपक्ष एवं उनके सहयोगी दल द्वारा लोगों को भरमाया जा रहा है, जबकि देश के किसी नागरिक को एनआरसी से डरने की जरूरत नहीं है, हम और आप के आज भी देश के नागरिक हैं, कल भी रहेंगे और आने वाले समय में भी देश के नागरिक ही रहेंगे। भाजपा नेता ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को तोड़ने का काम विपक्ष कर रहा है और भाजपा देश को जोड़ने का काम कर रहा है। वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्ष लगातार देश मे माहौल खराब कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आएं, मोदी सरकार सबका विकास चाहती है। मौके पर प्रभाकर राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी, फतेहा सरपंच बिरजु मालिक मौजूद थे।
नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में चलाया जन जागरुकता कार्यक्रम
गढ़पुरा| एनआरसी, सीएए और एनपीआर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कई गांव में जन जागरुकता अभियान चलाया। जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज यादवेन्दु ने बताया कि मालीपुर पंचायत के मोरतर, मालीपुर, रानीचक, सिमराहा, मुसेपुर, कोरैय पंचायत के हरखपुरा, कोरैय, सुजानपुर गढ़पुरा पंचायत के धर्मपुर एवं मैसना गांव में एनआरसी, सीएए और एनपीआर के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया गया। वहीं इसके पक्ष में मिस्ड कॉल सूची, हस्ताक्षर अभियान व पत्र लेखन भी कराया गया। इसमें मुख्य भूमिका बूथ अध्यक्ष की रही। कार्यक्रम में सियाराम सिंह, विपिन सिंह, कपिलदेव राम, विनोद झा, राकेश पासवान, रामशंकर राय, अरविंद सिंह, संजीत ठाकुर, रामनंदन दास, पवन सिंह, संजय सुमन, सुनील राय, पंकज राय आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق