
असरगंज | विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण 3 दिन बीत जाने के बाद भी मासूमगंज फीडर अंतर्गत उत्तरी टोला कोरियन में जले ट्रांसफार्मर काे नहीं बदला जा सका है। कोरियन गांव निवासी किनोदी यादव, विकास यादव सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई है। बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। कनीय अभियंता प्रीतम राज ने बताया कि 2 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment