सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद नगर / रफीगंज

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने शुक्रवार को अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन, रफीगंज रेलवे स्टेशन व फेसर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कई निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन परिसर में बने नए टिकट घर व वीआईपी कक्ष का महाप्रबंधक ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने टिकट घर, वीआईपी कक्ष व एसी युक्त वेटिंग रूम का अवलोकन भी किया। महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म पर उपलब्ध सुविधा का निरीक्षण करते हुए संतोष जताया। कहा कि एएन रोड स्टेशन पर बेहतर कार्य हुए हैं। इसे और बेहतर किया जाएगा। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। महाप्रबंधक स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करने स्टेशन पर पहंुचे थे। उनके साथ अन्य कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। एएनरोड पर स्टेशन प्रबंधक अरविन्द शर्मा ने महाप्रबंधक समेत वरीय अधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया। इधर फेसर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बेहतर कार्य करने वाले दो रेलवे कर्मियों को सम्मानित भी किया।

रफीगंज में भी लोगों ने महाप्रबंधक के समक्ष रखी कई मांगे : रफीगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहंुचे महाप्रबंधक के समक्ष भी कई मांगे रखी गई। इनमें फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर के निकट शौचालय निर्माण, हावड़ा मुम्बई मेल, हावड़ा जोधपुर, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस , फ़िरोज़पुर धनबाद एक्सप्रेस के ठहराव करने, अप व डाउन प्लेटफार्म पर दो चापाकल , भभुआ पटना गया इंटरसिटी एक्सप्रेस में ऐसी कोच लगाए जाने की मांग किया। डिहवार स्थान के समीप के निकट बने रेलवे आवास में पानी सप्लाई नहीं होने की कर्मियों द्वारा आवाज़ उठाई गई।

निर्देश पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक ने अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज व फेसर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं व स्वच्छता को देखकर जताया संतोष

रफीगंज रेलवे स्टेशन पर पटरी का निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक।

कर्मियों के आवास का भी किया निरीक्षण बिजली व पानी के संदर्भ में पूछताछ की

रेलवे महाप्रबंधक ने रफीगंज रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी से लेकर कर्मियों के आवास का भी निरीक्षण किया। स्टेशन के टीआरडी, गेट नंबर 18 व 19 का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीसीएम जयराम कुमार व अरुण कुमार के क्वार्टर का निरीक्षण करने गए। दोनों से क्वार्टर के रखरखाव व बिजली पानी के संदर्भ में पूछताछ किया। महाप्रबंधक ने टीआरडी में संतोषजनक कार्य देखकर टीआरडी कर्मियों के हौसला बढ़ाने के लिए अधिकारी व कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाया। टीआरडी में नागेंद्र कुमार व अजीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद रेलवे पटरी का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने रफीगंज रेलवे स्टेशन के रखरखाव व अच्छी व्यवस्था के लिए स्टेशन अधीक्षक मो फरीद अहमद, उप स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा व आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे क्वार्टरों व पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया है। यहां पर काफी क्वालिफाइड कर्मियों को रखा गया है। जिन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। रेलवे क्वार्टरों में रहने वालों से भी रहनसहन के बारे में पूछताछ किया वे लोग काफी सन्तुष्ट थे। उन्होंने ने बताया कि डिडिकेटेड रेलवे फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण से रफीगंज स्टेशन का स्वतः विकास व सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते महाप्रबंधक।

अनुग्रह बाबू की प्रतिमा लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों व समाजिक संगठनों के सदस्यों के द्वारा अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण मंच के द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए अनुग्रह नारायण रोड परिसर में बिहार विभूति अनुग्रह बाबू की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। वहीं विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की गई। जिसपर महाप्रबंधक ने आश्वासन देते हुए कार्रवाई करने की बात कही। राष्ट्र मंच के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संजीव नारायण, साबीर हुसैन , मृत्यंुजय सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा है।

फेसर रेलवे स्टेशन पर महाबोधी व बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने की मांग की

फेसर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार, सोनू कुमार, धीरज कुमार, बब्लू चौरसिया, पिंटू कुमार सहित अन्य ने ज्ञापन देते हुए महाबोधी एक्सप्रेस , बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई। निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम पंकज सक्सेना, सीओएम सलील झा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र वर्मा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह चौहान, राजदेव कुमार, रामविलास चौधरी, ऋषि राज, उप निरीक्षक चन्दन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - new ticket house and vip room inaugurated in an road said passenger amenities will be increased
Aurangabad(Bihar) News - new ticket house and vip room inaugurated in an road said passenger amenities will be increased

Post a Comment