
बीहट| वेलस्पून कंपनी के द्वारा एनटीपीसी बरौनी के बाह्य परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर पौधारोपण किया गया। साथ ही इस अवसर पर आमजन के बीच सड़क से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ऑफ इंडिया के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में वेलस्पून के टीम लीडर उपेंद्र शुक्ला, सतपाल सिंह, एसपी सिंगला कम्पनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार एवं चकिया ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवं अन्य की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हेलमेट पहनने से आपको कई तरह के फायदे होते हैं। खासकर आपके सिर की सुरक्षा उसमें महत्वपूर्ण है। साथ ही आप सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना के शिकार लोगों की जान बचाकर बड़ा काम कर सकते हैं ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment