
बरबीघा के प्रतिष्ठित डॉ श्री कृष्ण सिंह आईटीआई में शनिवार को पास आउट बच्चों के बीच मूल प्रमाणपत्र तथा मूल अंकपत्र का वितरण किया गया। इसको लेकर आईटीआई में एक समारोह आयोजित कर निदेशक अरुण साथी के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में स्किल इंडिया के माध्यम से हुनरमंद बच्चों को नौकरी पाने के रास्ते खुले हुए हैं और बच्चों को इसका लाभ भी मिल रहा है। आईटीआई इस रास्ते में एक सशक्त माध्यम है। जिससे हुनरमंद होकर बच्चे निजी क्षेत्र अथवा सरकारी क्षेत्र में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर शिक्षक रूपेश कुमार ने बच्चों से हुनर का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युग में कलम कागज की जगह कंप्यूटर ने ले लिया है। दुकान या संस्थान में काम करना हो या फिर सरकारी हो या निजी विभाग में नौकरी सभी जगह कंप्यूटर के माध्यम से ही काम किया जा रहा है। अतः आज के जमाने में वही बच्चे सफल हो सकते हैं जो कंप्यूटर का पूर्ण ज्ञान रखते हो। ज्ञात हो कि संस्थान के द्वारा हर वर्ष सैकड़ों छात्र छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर के शिक्षा प्रदान की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment